खोज

रोम के कोलोसेयुम में पवित्र शुक्रवार की शाम को क्रूस रास्ता की धर्मविधि रोम के कोलोसेयुम में पवित्र शुक्रवार की शाम को क्रूस रास्ता की धर्मविधि 

संत पापा लियो 14वें कोलोसेयुम में क्रूस रास्ता धर्मविधि में क्रूस ले जायेंगे

संत पापा लियो 14वें शुक्रवार, 3 अप्रैल को रोम के कोलोसेयुम में पारंपरिक पवित्र शुक्रवार की धर्मविधि के दौरान क्रूस रास्ता की अध्यक्षता करेंगे, जो येसु की गोलगोथा तक की यात्रा की याद में है। क्रूस रास्ता पर मनन-चिंतन फ्रांसिस्कन फादर फ्रांसेस्को पाटोन ने लिखा है।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बुधवार 01 अप्रैल 2026 : संत पापा लियो 14वें रोम के कोलोसेयुम में क्रूस रास्ता के सभी चौदह स्थानों की अध्यक्षता करेंगे और परमाध्यक्ष के रुप में यह उनका पहला पवित्र शुक्रवार समारोह होगा।

इस साल के क्रूस रास्ता समारोह के लिए मनन-चिंतन फ्रांसिस्कन फादर फ्रांसेस्को पाटोन को सौंपा गया है, जिन्होंने 2016 से 2025 तक पवित्र भूमि के संरक्षक के तौर पर काम किया था। वाटिकन प्रेस ऑफिस ने घोषणा की है कि धर्मविधि की पुस्तिका शुक्रवार को दोपहर के आसपास प्रकाशित किए जाएंगे।

फादर पाटोन, जो जॉर्डन के माउंट नेबो से अक्सर लिखते हैं, एक फ्रायर माइनर हैं, उन्होंने अक्सर मध्य पूर्व के लोगों की तकलीफों को आवाज़ दी है, खासकर वर्तमान समय में जब लड़ाई और अस्थिरता है।

पिछले साल, 2024 की तरह, रोम के जेमेली अस्पताल में लंबे समय तक भर्ती रहने के बाद कासा सांता मार्था लौटने पर संत पोपा फ्राँसिस ने क्रूस रास्ता के लिए मनन-चिंतन लिखा था। संत पापा के कहने पर, 18 अप्रैल 2025 को पवित्र शुक्रवार के क्रूस रास्ता धर्मविधि की अध्यक्षता रोम धर्मप्रांत के विकर, कार्डिनल बाल्दासारे रेना ने की थी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 अप्रैल 2026, 11:11