खोज

संत पेत्रुस महागिरजाघर में पास्का जागरण मिस्सा संत पेत्रुस महागिरजाघर में पास्का जागरण मिस्सा 

वाटिकन में शांति हेतु जागरण प्रार्थना, असीसी के शांति दीप से होगी रोशन

शनिवार, 11 अप्रैल को पोप लियो 14वें की आगुवाई में संत पेत्रुस महागिरजाघर में शांति प्रार्थना सभा होगी, जिसमें संत अगुस्टीन समेत आरम्भिक कलीसिया के धर्माचार्यों के चिंतन पढ़े जायेंगे, और अलग-अलग महाद्वीपों के श्रद्धालु असीसी के शांति दीप की लौ से मोमबत्तियाँ जलाएंगे।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, शनिवार, 11 अप्रैल 2026 (रेई) : “आइए, हम अपने दिलों से निकलनेवाली शांति की पुकार को बुलंद करें! इसके लिए, मैं आप सभी को शांति के लिए एक जागरण प्रार्थना में शामिल होने हेतु आमंत्रित करता हूँ, जिसे हम शनिवार, 11 अप्रैल को यहाँ संत पेत्रुस महागिरजाघर में करेंगे।”

“मैं आग्रह करता हूँ कि इस नाजुक कूटनीतिक काम के समय में प्रार्थना भी हो।”

पास्का रविवार को, अपने ऊर्बी एत ओरबी संदेश के दौरान और फिर 8 अप्रैल को अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अंत में, पोप लियो 14वें ने दुनियाभर के सभी लोगों को शांति के लिए एक जागरण प्रार्थना में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जो शनिवार को रोम समयानुसार शाम 6:00 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर में सम्पन्न होगा।

जागरण प्रार्थना के लिए पोप की यह घोषणा मध्यपूर्व में चल रही हिंसा को देखते हुई की गई है। ईरान, इस्राएल और अमरीका के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम के बावजूद पोप ने शांति हेतु प्रार्थना के लिए समय देने की आवश्यकता दोहराई है क्योंकि लेबनान, सूडान, यूक्रेन, यमन और दुनिया भर के दूसरे देशों में संघर्ष अब भी जारी हैं।

पास्का रविवार को, पोप ने जोर दिया कि येसु हमें जो शांति प्रदान करते हैं, वह सिर्फ हथियारों की चुप्पी नहीं है, बल्कि एक ऐसी शांति है जो हममें से हर एक के दिल को छूती है और उसे बदल देती है। कारर्वाई के साथ प्रार्थना भी होनी चाहिए।

यही कारण है कि शनिवार को होनेवाली जागरण प्रार्थना शांति और आशा विषय पर होगी, जिसमें दुनियाभर के लोग पोप के साथ रोजरी माला विन्ती करेंगे, जिसमें हिप्पो के संत अगुस्टीन, संत जॉन क्रिस्तोस्तोम और मिलान के संत अम्ब्रोस जैसे धर्माचार्यों के चिंतन शामिल होंगे।

रोजरी माला विन्ती के समय विभिन्न महादेशों : अफ्रीका, अमरीका, एशिया, यूरोप और ओशेनिया के विश्वासी, असीसी में शांति के दीपक की लौ से मोमबत्तियाँ जलाएंगे, जो असीसी के संत फ्रांसिस की कब्र पर हमेशा जलती रहती है।

जागरण प्रार्थना के अंत में संत पापा लियो 14वें अपना चिंतन प्रस्तुत करेंगे और अपनी अंतिम आशीष देने के पूर्व वे समस्त विश्व पर शांति के लिए प्रार्थना करें।

इस बीच बीबीसी के हवाले से खबर आ रही है कि “पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इसहाक डार ने राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का स्वागत किया।”

पाकिस्तान पाकिस्तान मध्य-पूर्व के संघर्ष का स्थायी और टिकाऊ समाधान निकालने के लिए दोनों पक्षों के बीच सहयोग जारी रखना चाहता है। अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुँच चुके हैं।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं, जबकि ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगर गालिबाफ कर रहे हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 अप्रैल 2026, 10:13