संत पापा ने पोलिश लोगों को ईश्वर की आत्मा से प्रार्थना करने हेतु प्रोत्साहित किया
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, बुधवार 20 मई 2026 : संत पापा लियो 14वें ने बुधवारीय आम दर्शन समारोह के दौरान अपने अभिवादन में पोलिश भाषी विश्वासियों और तीर्थयात्रियों का अभिवादन करते हुए कहा कि चालीस साल पहले, संत पापा जॉन पॉल द्वितीय ने प्रेरितिक प्रबोधन ‘डोमिनुम एत विविफिकेंटम’ प्रकाशित किया था, जिसमें उन्होंने याद दिलाया था कि पवित्र आत्मा "दिलों की रोशनी" है और हमें "अच्छे और बुरे को नाम से पुकारने" की इजाज़त देती है। जैसे हम पेंतेंकोस्त का इंतज़ार कर रहे हैं, आइए हम ईश्वर की आत्मा से प्रार्थना करें कि वह अपने उपहारों से अंतरात्मा को जगाए, उन्हें अन्याय, हिंसा और युद्ध से दूर करे, और धरती को नया रूप दे! मैं आप सभी को आशीर्वाद देता हूँ!”
खेल की आत्मा को बचाए रखें
संत पापा ने इताली भाषी विश्वासियों का अभिवादन किया विशेष कर स्पोर्ट में आचारसंहिता आंदोलन द्वारा प्रमोट किए गए इवेंट में भाग लेने वालों का सहृदय स्वागत किया । संत पापा ने कहा, “मैं एथिक्स इन स्पोर्ट मूवमेंट द्वारा प्रमोट किए गए इवेंट में हिस्सा लेने वालों का दिल से स्वागत करता हूँ और उन युवा एथलीटों को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने अपनी खेल गतिविधियों से प्रेरित होकर एक निबंध लिखा है। प्यारे दोस्तों, आपका एक नेक मिशन है: खेल की आत्मा को बचाए रखना। याद रखें कि असली लक्ष्य भौतिक जीत नहीं है, बल्कि अपने विरोधी का सम्मान, निष्पक्ष खेल और सभी को शामिल करना है।”
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
