संत पापा लियो 14वें का वाटिकन आकाशलोचन की भेंट
वाटिकन सिटी
मंगलवार, 19 मई की दोपहर को, संत पापा लियो 14वें रोम के बाहर, कास्तेल गंदोल्फो में वाटिकन आकाशलोचन का दौरा किया।
यह पहला अवसर नहीं था कि संत पापा लियो ने वाटिकन ऑब्ज़र्वेटरी की भेंट की, इसके पहले भी वे 20 जुलाई, 2025 को चांद्रमा पर उतरने की 56वीं सालगिरह पर वाटिकन आकाशलोचन गये थे।
यह खगोलीय आकाशलोचन रोम के निकट कास्तेल गंदोल्फों में स्थिति है, जहाँ संत पापा अपनी व्यस्तता में भी समय निकालकर, मंगलवार को थोड़ा आराम करते हैं।
इस भेंट के अवसर पर वाटिकन सचिवालय की अध्यक्ष सिस्टर रैफैला पेट्रिनी ने सेक्रेटरी जनरल, महाधर्माध्यक्ष एमिलियो नाप्पा और जुसेप्पे पुलीसी-अलीब्रांडी के संग संत पापा लियो का स्वागत किया।
उनके अलावे वहाँ, दूसरे ऑब्ज़र्वेटरी के डायरेक्टर, येसु संघी पुरोहित रिचर्ड एंथनी डिसूज़ा और उनके पहले के, साथी येसु संघी धर्मबंधु गुय कोन्सोमानियो वाटिकन ऑब्ज़र्वेटरी संघ के मौजूदा अध्यक्ष भी उपस्थित थे। वहाँ के प्रार्थनालय में थोड़ी देर प्रार्थना करने के बाद, संत पापा ने धर्मसंघियों, वैज्ञानिक और लोकधर्मी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
