संत पापा लियो ने यूनेस्को के महानिदेशक से मुलाकात की
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, शुक्रवार 05 जून 2026 : आज सुबह, 5 जून को, संत पापा लियो 14वें ने प्रेरितिक भवन में यूनेस्को के महानिदेशक खालिद अहमद अल-एनानी अली एज़ से मुलाकात की। वाटिकन प्रेस कार्यालय के एक बयान में यह बताया गया।
इसके बाद महानिदेशक खालिद ने वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से मुलाकात की, उनके साथ राज्यों और आतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ संबंधों के सचिव महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर भी थे। बयान में कहा गया, "अच्छी बातचीत के दौरान, परमधर्मपीठ और यूनेस्को के बीच मौजूद अच्छे रिश्तों पर ज़ोर दिया गया।" इस सितंबर में, जैसा कि 16 मई को प्रेस ऑफिस ने बताया, संत पापा लियो 14वें फ्रांस की अपनी प्रेरितिक यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र संध के मुख्यालय का भी दौरा करेंगें।
बयान के मुताबिक, मीटिंग में "शिक्षा के ज़रिए अभिन्न मानव विकास को बढ़ावा देने की ज़रूरत" पर फोकस किया गया। कृत्रिम बुद्धिमता से पैदा होने वाले मौकों और चुनौतियों पर भी चर्चा हुई, और अलग-अलग संस्कृति के बीच बातचीत की अहमियत को "शांति को बढ़ावा देने के एक खास रास्ते के तौर पर, साथ ही इंसानियत की सांस्कृतिक विरासत को बचाने की ज़रूरत" के तौर पर दोहराया गया।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
