खोज

2026.02.05 सीबीसीआई  की 37वीं  आम सभा बेंगलुरु में 2026.02.05 सीबीसीआई की 37वीं आम सभा बेंगलुरु में  

एशिया की कलीसिया से संत पापा: मेलजोल बनाने वाले बनें

20 से 26 जुलाई तक जकार्ता में होने वाली एशियाई धरमाध्यक्षीय सम्मेलनों के संघ (एफएबीसी) की 12वीं प्लेनरी असेंबली के लिए अपने विशेष दूत कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रेसियस को लिखे एक पत्र में, संत पापा लियो 14वें ने एशिया की कलीसिया से अपील की है कि वे "अपने कामों में ईश्वर को और अपने फैसलों के केंद्र में इंसान को रखें," बिना इस डर के कि "हमारे समय के निर्माण स्थल पर हमारे हाथ गंदे हो जाएंगे।"

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, सोमवार 13 जुलाई 2026 : समन्वय के निर्माता बनें, बाबेल के वास्तुकार नहीं; आने वाले राज्य के सेवक बनें, न कि उन टावरों के मालिक जो गिरने वाले हैं।” इन शब्दों के साथ, संत पापा लियो 14वें ने मग्निफ़िका ह्यूमानितास (न. 16) में की गई अपनी अपील को दोहराया कि ईश्वर को "हमारे कामों के क्षितिज पर और इंसान को हमारे फैसलों के केंद्र में रखें।" यह सलाह बॉम्बे के सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रेसियस को लिखे उनके पत्र में है, जिन्हें उन्होंने 20 से 26 जुलाई 2026 तक जकार्ता, इंडोनेशिया में होने वाली एशियाई धरमाध्यक्षीय सम्मेलनों के संघ (एफएबीसी) की 12वीं प्लेनरी असेंबली के लिए अपना स्पेशल दूत नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 23 मई को ल'ऑसेर्वातोरे रोमानो में प्रकाशित हुआ था।

लैटिन में लिखते हुए, संत पापा ने विश्वासियों और अपने भाई धर्माध्यक्षों को प्रोत्साहित किया कि वे "हमारे समय के निर्माण स्थल पर अपने हाथ गंदा करने" से न डरें, इस उम्मीद से कि एशिया में प्यारी कलीसिया "विश्वास और मानवता में हमेशा फलती-फूलती रहे।"

गरीब, प्रवासी और बीमार लोग "कोने का पत्थर"

पूरी कलीसिया समुदाय के इस साझा प्रतिबद्धता के ज़रिए, संत पापा लियो 14वें अपने खास दस्तावेज में भजन 85 का ज़िक्र करते हुए लिखते हैं, "त्याग दिये गए पत्थर—गरीब, बीमार, प्रवासी और छोटे बच्चे—कोने का पत्थर बन जाएंगे, और धरती पर एक ऐसा आम घर बनेगा जो मज़बूत और स्वागत करने वाला होगा, जहाँ प्यार और सच्चाई आखिरकार मिलेंगे, और न्याय और शांति गले मिलेंगे।"

इसलिए, एक चरवाहे और एक पिता सुलभ दिल लिए  संत पापा सभी से कहते हैं कि "एक और बाबेल का बनना रोकें और जो अच्छा है उसे बनाने में साथ आएं, ताकि इंसानियत अपनी सुंदरता कभी न खोए और दुनिया एक बार फिर, हर इंसान के दिल में, उस जगह को पहचान सके जहाँ ईश्वर रहना चाहते हैं।"

कार्डिनल डो रोसारियो फेराओ का अनुरोध

24 जून को हस्ताक्षर किए गए पत्र में, संत पापा  लियो 14वें ने यह भी याद दिलाया कि संत पापा के दूत की नियुक्ति का अनुरोध गोवा और दामाओ के मेट्रोपॉलिटन महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल फिलिप नेरी अंतोनियो सेबास्तियाओ डो रोसारियो फेराओ की तरफ से आया था। अंत में, संत पापा ने अपने प्रतिनिधि को धन्य कुंवारी मरिया और संत जोसेफ की प्यार भरी सुरक्षा में समर्पित किया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

13 जुलाई 2026, 16:10