पोप लियो ने वेनेजुएला भूकंप पीड़ितों के लिए प्रार्थना की
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, रविवार, 1 जुुलाई 2026 (रेई) : पोप ने कहा, “मैं ब्राजील से आए तीर्थयात्रियों और वेनेजुएला में मेरिडा यूनिवर्सिटी के गायक का दिल से अभिवादन करता हूँ। मैं भूकंप पीड़ितों और वेनेजुएला के सभी लोगों को अपनी प्रार्थनाओं में याद करता हूँ। ईश्वर इस बड़ी मुसिबत के समय में उन्हें सहारा दें।”
लैटिन अमेरिका में आए दो भूकंपों में, देश में अब तक करीब 3,000 मौतें हो चुकी हैं। कई बेघर लोग अभी भी सड़कों पर या खराब हालात में बने शेल्टर में रह रहे हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय राहत टीमें मलबे में फंसे जिंदा लोगों की तलाश धीरे-धीरे समाप्त कर रही हैं।
उसके बाद पोप ने फादर फ्राँसिस जेवियर चूआंग बू की धन्य घोषणा की जानकारी देते हुए कहा, “पिछले बृहस्पतिवार, 2 जुलाई को, फादर फ्राँसिस जेवियर चूआंग बू को वियतनाम में टैक के तीर्थस्थल पर धन्य घोषित किया गया। उन्हें 1946 में धर्म से घृणा के कारण मार दिया गया था। जुल्म और हिंसा के बीच, उन्होंने लोगों के अधिकारों की रक्षा की और अपने पल्लीवासियों को नहीं छोड़ा। उनकी दुआएँ और प्रार्थनाएँ आज जुल्म की हालत में सुसमाचार का प्रचार करनेवाले सभी लोगों को मजबूत करें।”
तत्पश्चात, देवदूत प्रार्थना के लिए एकत्रित सभी तीर्थयात्रियों को सम्बोधित कर पोप ने कहा, “मैं आज संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में एकत्रित आप सभी का सहृदय अभिवादन करता हूँ।”
मैं खास तौर पर पोलैंड के कई दलों का अभिवादन करता हूँ: क्राकोव प्रांत के कपुचिन पुरोहितों के नए अभिषिक्त पुरोहितों; लॉड्ज़ महाधर्मप्रांत के बच्चे, और उनके साथ उनके सहायक धर्माध्यक्ष; और लेग्निका धर्मप्रांत के दल।
पोप ने बेलाजो के युवाओं और सिसिली के जुबिलियुम गायक दल का भी अभिवादन किया।
और अंत में, सभी को शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित की।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
