संत पापा ने न्यूयॉर्क में यू एन के लिए परमधर्ममपीठ के नए स्थायी पर्यवेक्षक को नियुक्त किया
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी शनिवार 25 जुलाई 2026 : संत पापा लियो 14वें ने महाधर्माध्यक्ष क्रिस्टोफ़-ज़ाखिया एल-कैसिस को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में परमधर्मपीठ का नया स्थायी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। शनिवार 15 जुलाई को वाटिकन प्रेस कार्यालय ने इस नियुक्ति की घोषणा की।
लेबनान में जन्मे रोसेल के नामधारी महाधर्माध्यक्ष क्रिस्टोफ़-ज़ाखिया एल-कैसिस, अब तक यूनाइटेड अरब अमीरात और यमन में प्रेरितिक राजदूत के तथा अरब पेनिनसुला में प्रेरितिक प्रतिनिधि के तौर पर काम कर चुके हैं।
24 अगस्त 1968 को बेरूत, लेबनान में जन्मे, महाधर्माध्यक्ष क्रिस्टोफ़-ज़ाखिया का 21 मई 1994 को पुरोहिताभिषेक किया गया और वे 2000 में परमधर्मपीठीय राजनायिक सेवा में शामिल हुए। उन्होंने इंडोनेशिया, सूडान, तुर्की और वाटिकन राज्य सचिवालय में काम किया। 19 जनवरी 2019 को उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक किया गया।
वे अरबी, फ्रेंच, इटालियन, इंग्लिश, इंडोनेशियन, स्पानिश और जर्मन भाषाएँ बोलते हैं।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
