संत पापा लियो का वाल्लेपिएत्रा में पवित्र त्रित्व के तीर्थालय का आकस्मिक दौरा
वाटिकन न्यूज़
कास्टेल गंडोल्फो, बुधवार 22 जुलाई 2026 : संत पापा लियो 14वें, बुधवार सुबह को वाल्लेपिएत्रा में पवित्र त्रित्व के तीर्थालय का अचानक दौरा किया। माउंट ऑतोरे की चट्टान में बना यह तीर्थालय, मध्य इटली के लाज़ियो और अब्रूज़ो इलाकों की सीमा पर है।
वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा टेलीग्राम पर जारी एक बयान के अनुसार, संत पापा ने तीर्थालय के अंदर पवित्र त्रित्व फ्रेस्को के सामने प्रार्थना में समय बिताया और भक्तों एवं धार्मिक समुदाय का अभिवादन किया।
संत पापा लियो, जो कास्टेल गंडोल्फो में गर्मियों की छुट्टियां मना रहे हैं, कार से तीर्थालय तक गए, जो मोंती सिम्ब्रुइनी पर 1,800 मीटर से ज़्यादा की ऊंचाई पर स्थित है।
इसे तीर्थस्थल के तौर पर जाना जाता है, जो पेंतेकोस्त और 26 जुलाई को संत अन्ना के त्योहार पर हजारों भक्तों को आकर्षित करता है जो बैनर लिए पैदल पहाड़ी रास्तों पर चढ़ते हैं।
अंदर की गुफा में पुराने फ्रेस्को हैं, जिसमें एक बाइजेंटाइन फ्रेस्को भी है जिसमें पवित्र त्रित्व को ख्रीस्त के तीन एक जैसे रूप में दिखाया गया है।
तीर्थालय से बाहर जाने वाली सीढ़ियों के नीचे संत अन्ना का प्रार्थनालय है, जिसे जीवित चट्टान से तराशा गया है।
यह दौरा संत पापा लियो के सोमवार, 20 जुलाई को मोंतेकसिनो के दौरे के बाद हो रही है, जहाँ उन्होंने विश्व में शांति के लिए प्रार्थना की थी।
संत बेनेडिक्ट मठ
वालेपिएत्रा की अपनी यात्रा के बाद, पोप लियो 14वें सुबियाको गए, जहाँ उन्होंने संत बेनेडिक्ट के मठ का दौरा किया।
मठ परिसर की यात्रा के दौरान, वे 13वीं सदी के संत फ्रांसिस के फ्रेस्को (तस्वीर) के सामने मौन चिंतन के लिए रुके और संत बेनेडिक्ट की पवित्र गुफा में, परंपरा के अनुसार संत की प्रतिमा के घुटने को चूमा। फिर उन्होंने वहाँ मौजूद लोगों के साथ 'हे हमारे पिता की प्रार्थना' का पाठ किया।
मठ और गुफा लगभग एक हजार सालों से बेनेडिक्टाईन आध्यात्मिकता की सबसे महत्वपूर्ण जगहों में से एक माना जाता है।
यह गुफा वह जगह है जहाँ 6वीं सदी की शुरुआत में नोरचा के युवा संत बेनेडिक्ट, एक साधु की तरह रहते थे। इसी जंगल की गुफा में अकेले रहते समय ही संत बेनेडिक्ट अपने करिश्मा और आध्यात्मिकता को परिपक्व कर पाए, जिससे उन्हें प्रथम मठवासी समुदाय बनाने और पश्चिमी मठवाद का बीज बोने का मौका मिला।
बेनेडिक्टाईन समुदाय के साथ दोपहर का भोजन करने के बाद पोप लियो संत स्कोलास्टिका के मठ गए, जहाँ उन्होंने एकांत मठवास और कॉन्वेंट का दौरा किया।
वहाँ के बाद पोप कास्तेल गंदोल्फो वापस लौटे।
पोप ने 20 जुलाई को मोंतेकसिनो का व्यक्तिगत दौरा किया जहाँ उन्होंने दुनिया भर में शांति के लिए प्रार्थना की थी।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
