खोज

असीसी में फ्राँसिसकन पुरोहितों से मुलाकात करते संत पापा लियो 14वें असीसी में फ्राँसिसकन पुरोहितों से मुलाकात करते संत पापा लियो 14वें 

फ्राँसिस्कन प्रोविंशल : संत फ्राँसिस की आध्यात्मिकता शांति के सुसमाचार की सीख देती है

उम्ब्रिया और सर्देनिया के फ्रायर माइनर के प्रोविंशियल सुपीरियर ने सांता मारिया देली अंजेली प्राँगण में पोप का स्वागत किया। उन्होंने असीसी को एक "धन्य भूमि" बताया, जहाँ युवा "विश्वास, आशा और भाईचारा" साझा करते हैं, और सिर्फ दर्शक बने रहने के बजाय सक्रिय रूप से शामिल होने के तरीके ढूंढते हैं।

वाटिकन न्यूज

असीसी, बृहस्पतिवार, संत पापा लियो 14वें बृहस्पतिवार को अपनी एक दिवसीय दौरे पर असीसी पहुँचे, जिनका स्वागत फादर मार्को वियानेली ने किया। फादर मार्को, उम्ब्रिया और सार्देनिया के फ्रायर्स माइनर के प्रोविंशियल सुपीरियर हैं। उन्होंने सांता मारिया देली अंजेली महागिरजाघर के प्राँगण में पोप का स्वागत, युवाओं से उनकी मुलाकात के पहले की। जहाँ पोर्जुनकोला है।

प्रोविंशल सुपीरियर ने पोर्जुनकोला को "एक छोटी और पवित्र जगह" बताया, जिसे असीसी के गरीब युवक (संत फ्राँसिस) बहुत पसंद करते थे, और जो "एक धन्य भूमि का केंद्र है जहाँ सुसमाचार सादगी, भाईचारा और शांति में गूंजता रहता है।"

युवा सक्रिय सहभागी के रूप में, मूकदर्शक नहीं

संत फ्राँसिस के निधन की 8 सौवीं वर्षगाँठ को याद करते हुए – जिन्होंने इसी जगह पर, 3 अक्टूबर 1226 को, "बहन मृत्यु का स्वागत किया" – फादर वियानेली ने खास तौर पर गो! फ्रांसिस्कन यूथ मीटिंग 2026 का जिक्र किया, जिसका आज समापन हो रहा है। "पूरे यूरोप से हजारों युवा विश्वास, आशा और भाईचारे की यात्रा साझा करने के लिए पोर्जुनकोला के पास एकत्रित हुए हैं।"

सुसमाचार के भरोसेमंद गवाह

अंत में, प्रोविंशियल सुपीरियर ने रोम के धर्माध्यक्ष को उनकी उपस्थिति के लिए पुनः धन्यवाद दिया, और इसे "सुसमाचार के भरोसेमंद गवाह बनने में हमारी मदद करने के लिए हौसला और समर्थन" का संकेत बताया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

06 अगस्त 2026, 16:57