खोज

संत पेत्रुस महागिरजाघर का प्रांगण संत पेत्रुस महागिरजाघर का प्रांगण  (ANSA)

संत पापाः युद्ध से सिर्फ युद्ध होता है

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा लियो 14वें ने युद्ध के कारण जान-माल की क्षति पर चिंता जताई और इसकी रोकथाम हेतु निवेदन किया।

वाटिकन सिटी

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा लियो 14वें ने सूडान विशेष कर एल-ओबेईद शहर के विकट परिस्थिति पर अपनी चिंता जताई।

उन्होंने देश ने लोगों के प्रति अपनी आध्यात्मिक सामीप्य प्रकट करते हुए इस बात की अपील की कि देश के नेता जनसामान्य लोगों को मानवीय सहायता उपलब्ध करायें। इसके साथ ही संत पापा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से निवेदन किया कि वे युद्ध की रोकथाम हेतु शीघ्र कदम उठायें। “हम ईश्वर से प्रार्थना करें कि वे पीड़ित लोगों का सहारा बनें, उन व्यक्ति के हृदयों को परिवर्तित करें जो हिंसा के बीज बोते हैं।" उन्होंने देश में बहुत प्रतीक्षित शांति  स्थापना की कामना की। 

संत पापा ने यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में मारे और घायल हो रहे बच्चों के मिलते खबरों पर दुःख व्यक्त की। दुःखदायी घटनाएँ जारी हैं, वास्तव में, उनमें वृद्धि हुई हैं जिसमें बहुत से नागरिक मारे जा रहे हैं जिनमें बच्चे शामिल हैं। उन्होंने युद्ध के शिकार, घायलों और युद्ध से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी निकटता के भाव प्रकट किये। “इतने कष्ट को देखते हुए, मैं मानवीय कानूनों का सम्मान करने और दोनों तरफ से आम लोगों पर हमले बंद करने की हृदय से अपील करता हूं।” युद्ध से सिर्फ़ और सिर्फ युद्ध होती है और इसका परिणाम बहुत दुःख होता है। उन्होंने कहा कि अब हिंसा के इस दौर को रोकने और शांति का रास्ता बनाने के लिए कूटनीति और वार्ता करने की जरुरत है।

इसके उपरांत संत पापा लियो ने रोम और विभिन्न देशों से आये हुए सभी तीर्थयात्रियों का अभिवादन किया।

उन्होंने मिलान धर्मप्रांत के युवाओं, एन्ना के स्काऊट दल और पादूआ धर्मप्रांत के युवाओं का अभिवादन किया।

संत पापा ने कई युवा दलों की उपस्थिति की ओर ध्यान आकर्षित कराया, जो प्रशिक्षण और मिलन के कार्यक्रमों में अपनी छुट्टियों को फलप्रद व्यतीत किया। है। “यह आशा का संकेत है; जैसा कि पिछले गुरुवार को असीसी में फ्रांसिसकन युवाओं से मिलकर मुझे खुशी हुई थी।”

संत पापा ने युवाओं का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इन दिनों धर्मविधि के क्लेंडर हमारे लिए बहुत सारे संतों की सूची प्रदान करते हैं जिन्हें हम याद करते हैं, जिनके बारे में आप और अधिक गहराई से जान सकते हैं। उन्होंने कहा, “कल हमने महान संत दोमनिको की याद की, जो उपदेशक पुरोहितों से संस्थापक हैं, आज हम क्रूस की संत तेरेसा बेर्नादेत, एदित एटिने की याद करते हैं जो ऑशविट्ज़ में मारे गए कार्मेलाइट और यूरोप के सह-संरक्षक संत हैं, आने वाला कल हम संत लोरेन्स, रोम कलीसिया के उपयाजक; ओर परसों असीसी की संत कलारा का त्योहार मनायेंगे, जिन्होंने अपने साथी नागरिक संत फ्रांसिस की जीवनशैली का अनुसरण करते हुए गरीब और विनम्र येसु के लिए अपने आरामदायक जीवन का परित्याग कर दिया। संत पापा ने कहा, “प्रिय युवाओं, आप अपने को सुसमाचार के इन अनुकरणीय साक्षियों से प्रेरित होने दें।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

10 अगस्त 2026, 16:52