संत पापा लियो नवंबर में उरुग्वे, अर्जेंटीना और पेरू की प्रेरितिक यात्रा करेंगे
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, बुधवार 05 अगस्त 2026 : संत पापा लियो 14वें 6 से 17 नवंबर तक उरुग्वे, अर्जेंटीना और पेरू की प्रेरितिक यात्रा पर जाएंगे, वाटिकन प्रेस कार्यालय ने घोषणा की है।
संत पापा 6 से 8 नवंबर तक मोंटेवीडियो, पायसांडू और फ्लोरिडा; 8 से 11 नवंबर तक बोइनस आयर्स, कॉर्डोबा और लुजान; और 11 से 17 नवंबर तक लीमा, चिक्लायो, कुस्को और पुकाल्पा जाएंगे।
उरुग्वे, जहां काथलिक आबादी का सिर्फ़ 36% हैं, पूरे लैटिन अमेरिका में सबसे कम काथलिक आबादी वाला देश है। वहीं, अर्जेंटीना, संत पापा फ्राँसिस का गृहदेश था, हालांकि स्वर्गीय संत पापा, जो बोइनस आयर्स से थे, अपने 12 साल के परमाध्यक्षीय काल के दौरान वहां नहीं जा पाए थे।
अंत में, पेरू एक ऐसा देश है जिसे संत पापा लियो बहुत अच्छी तरह जानते हैं - वे पहली बार 1980 के दशक में एक मिशनरी के तौर पर वहां पहुंचे थे, बाद में वहां धर्माध्यक्ष के तौर पर सेवा की और नागरिकता हासिल की।
लैटिन अमेरिका की यह यात्रा, जिसमें संत पापा ग्यारह दिनों में दस शहरों का दौरा करेंगे, उनकी छठी अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी। यात्रा का कार्यक्रम सही समय पर जारी किया जाएगा।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
