खोज

6 नये धन्य 6 नये धन्य 

पोप ने छः नये उम्मीदवारों को संत घोषणा के रास्ते पर आगे बढ़ाया

संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार को संत घोषणा के रास्ते पर ६ नये उम्मीदवारों की आज्ञप्ति को अनुमोदन दिया। संत घोषणा के प्रथम चरण पर ईश सेवक के रूप में इटली और स्पेन के उम्मीदवारों को चुना गया है जिनमें एक लोकधर्मी महिला, एक समर्पित धर्मबहन और चार पुरोहित शामिल हैं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

संत पापा ने संत घोषणा की प्रक्रिया के लिए गठित धर्मसंघ द्वारा संत घोषणा हेतु ६ नये उम्मीदवारों की आज्ञप्ति को अनुमोदन दिया। लोकधर्मी महिला उम्मीदवार इटली की हैं जिनका नाम ईश सेविका बेरतिल्ला अंतोनियत्सी है, जिन्होंने सिर्फ 20 साल, 1944 और 1964 के बीच इटली के वेनेतो में जीवन बिताया।

जब वे नौ साल की थी तभी उन्हें अस्पताल में भर्ती होना और बीमारी के कारण उन्हें हमेशा घर में रहना पड़ा।

पवित्र आत्मा की शक्ति से उन्होंने अपने मिशन को समझा कि उन्हें अपने जीवन और बीमारी को, पीड़ित लोगों को सांत्वना देने, पापियों के मन-फिराव एवं आत्माओं को ईश्वर के निकट लाने के लिए अर्पित करना है। इस तरह वह कभी अपने आप में बंद नहीं रही।  

उन्होंने डॉक्टरों और नर्सों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित किया और अन्य बीमार व्यक्तियों के साथ पत्राचार किया।

प्रार्थना में ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखते हुए, उसने कभी शिकायत नहीं की, यहाँ तक कि अपने जीवन के अंतिम दो विशेष रूप से क्रूर वर्षों में भी, जब उसने अपनी बीमारी से कड़ा संघर्ष किया। 1963 में लूर्द की तीर्थयात्रा में उन्होंने माता मरियम से चंगाई के लिए नहीं बल्कि पवित्रता के लिए प्रार्थना नहीं की।

अन्य आज्ञप्तियाँ

अन्य नये उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं –

ईश सेवक मिग्वेल कोस्ता वाई लोबेरा एक पल्ली पुरोहित थे। जिनका जन्म 10 मार्च 1854  को स्पेन में और निधन 16 अक्टूबर 1922 को स्पेन में ही हुआ।

ईश सेवक गाएतानो फ्राँचेस्को मौरो एक धर्मप्रांतीय पुरोहित एवं ग्रामीण धर्मी प्रचारक कार्यकर्ता धर्मसमाज के संस्थापक थे जिनका जन्म 13 अप्रैल 1888 को इटली में और निधन 31 दिसम्बर 1969 को हुआ था।

ईश सेवक जोवन्नी बर्रा एक धर्मप्रांतीय पुरोहित थे, जिनका जन्म १३ जनवरी 1914 और निधन इटली के तुरीन शहर में 28 जनवरी 1975 को हुआ था।

ईश सेवक भिचेंते लोपेज दी उराल्दे लाजकनो एक धर्मसमाजी पुरोहित थे। उनका जन्म 22 जनवरी 1894 को स्पेन में और निधन 15 सितम्बर 1990 को हुआ था।

ईश सेविका मरिया मगेरिता दियोमिरा एक समर्पित धर्मबहन थीं। उनका जन्म 26 अप्रैल 1651 को इटली में और निधन 17 दिसम्बर 1677 को इटली में ही हुआ था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 January 2023, 16:04