संत पेत्रुस महागिरजाघर का पवित्र द्वार धर्मविधि के साथ सील किया गया
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, शनिवार 17 जनवरी 2026 : सिर्फ़ दस दिन पहले, संत पापा लियो 14वें ने संत संत पेत्रुस महागिरजाघर का पवित्र दरवाज़ा बंद किया था—यह चार बड़े परमाध्यक्षीय महागिरजाघऱों में से आखिरी था।
संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रधानयाजक, कार्डिनल मौरो गम्बेटी ने शुक्रवार 16 जनवरी शाम को परमाध्यक्षीय पूजन धर्मविधि समारोह के मास्टर, महाधर्माध्यक्ष डिएगो जोवान्नी रवेली के साथ मिलकर संत पेत्रुस महागिरजाघर के पवित्र दरवाज़े को सील करने की धर्मविधि की अध्यक्षता की।
जुबली के दौरान पवित्र दरवाज़े से गुज़रने वाले लाखों तीर्थयात्रियों को याद करते हुए, कार्डिनल मौरो ने उनके लिए छोटी सी शुरुआती प्रार्थना की, कि वे विश्वास में और पेत्रुस के उत्तराधिकारी के साथ एकता में मज़बूत बने रहें।
[ Photo Embed: कार्डिनल गम्बेत्ती पवित्र दरवाज़े में कांसे का कैप्सा रखते हैं](
सील करने की धर्मविधि
"साम्पिएट्रिनी" या संत पेत्रुस के फाब्रिक कारीगरों ने पवित्र दरवाज़े को सील करने के लिए महागिरजाघऱ के अंदर लगभग 3,200 ईंटों से एक दीवार बनाई है।
दीवार के अंदर एक कांसे का "कैप्सा" या एक पात्र रखा गया है जो खास तौर पर इस मौके के लिए बनाया गया है। इस "कैप्सा" पर संत पापा फ्राँसिस – जिन्होंने 2025 की साधारण जुबली की शुरुआत की थी – और संत पापा लियो 14वें, जिन्होंने इसे खत्म किया था, दोनों के कोट ऑफ़ आर्म्स खुदे हुए हैं।
“कैप्सा” के अंदर पवित्र साल, दो परमाध्यक्षों और 2016 की जुबली से जुड़ी कई चीज़ें हैं।
एक मेटल कंटेनर है जिसमें संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के पवित्र दरवाज़े के खुलने और बंद होने की पुष्टि करने वाला चर्मपत्र है; संत पापा लियो 14वें के परमाध्यक्ष बनने के पहले साल के दो मेडल; संत पापा फ्राँसिस के परमाध्यक्ष बनने के आखिरी साल से जुड़ा एक मेडल; 2016 में करुणा की जुबली और 2025 आशा की जुबली के बीच के दशक की याद में दूसरे मेडल; और 2025 सेदे वकांते (खाली सीट) को दिखाने वाला एक मेडल।
फिर इस कांसे के पात्र को लेड से बने दूसरे बॉक्स के अंदर रखा गया, जिसे बंद करके सील कर दिया गया।
इस समय, प्रधानयाजक, कार्डिनल मौरो गम्बेत्ती और परमाध्यक्षीय पूजन धर्मविधि समारोह के मास्टर, महाधर्माध्यक्ष डिएगो जोवान्नी रवेली ने दो ईंटें रखीं, जो सीलिंग की रस्म के आखिरी हिस्से को औपचारिक रूप से दिखाती हैं।
फिर दोनों धर्माध्यक्षों ने प्रभु की प्रार्थना और आखिरी आशीर्वाद पढ़ा। इसी के साथ ‘आशा की जुबली वर्ष’ की आखिरी रस्म पूरी हुई।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here