खोज

बौस्ट मठवासी बौस्ट मठवासी  (ANSA)

वाटिकन ने अमेरिका में बहुपक्षीय बातचीत का आह्वान किया

वाटिकन के स्थायी पर्यवेक्षक ने अमेरिकी संगठन (ओएएस) की स्थायी समिति को संबोधित करते हुए लोकतंत्र, मानव अधिकार, सुरक्षा और विकास पर बात की।

वाटिकन न्यूज

अमरीका के संगठन (ओएएस) के लिए वाटिकन के स्थायी पर्यावेक्षक, महाधर्माध्यक्ष जोन अंतोनियो क्रूज़ सेरानो ने बुधवार को संगठन के आठवें असाधारण सत्र के दौरान उसकी स्थायी समिति को संबोधित किया, जो संगठन और उसके स्थायी पर्यावेक्षक के बीच बातचीत के लिए समर्पित था।

वॉशिंगटन में बोलते हुए, महाधर्माध्यक्ष क्रूज सेरानो ने याद दिलाया कि 1978 में स्थायी पर्यावेक्षक बनने के बाद से वाटिकन ने ओएएस को अमेरिका के देशों के बीच "बातचीत, सहयोग और आम सहमति बनाने के लिए एक खास राजनीतिक मंच" के रूप में महत्व दिया है।

कमजोर नहीं मजबूत करना

महाधर्माध्यक्ष की टिप्पणी के मुख्य भाग में पोप लियो 14वें के हाल ही में दिए गये विश्व शांति दिवस के संदेश का जिक्र था, जिसमें पोप ने जोर दिया था कि कूटनीति, प्रतिनिधित्व और अंतरराष्ट्रीय कानून के रास्ते के लिए — भले ही "कड़ी मेहनत से हुए समझौतों के लगातार उल्लंघन से दुःख की बात है जिसका विरोध हो रहा है" — अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को गलत साबित करने की नहीं, बल्कि उन्हें मजबूत करने की जरूरत है।

इस आलोक में, महाधर्माध्यक्ष क्रूज सेरानो ने ओएएस, जिसे अक्सर "हाउस ऑफ द अमेरिकास" कहा जाता है, के बारे में बताया कि यह "मानव और समाज का एक समग्र दृष्टिकोण" दिखाता है, जो इसके चार स्तम्भ पर टिकी हुई है: लोकतंत्र, मानव अधिकार, बहुआयामी सुरक्षा, और समग्र विकास।

मानव प्रतिष्ठा पर आधारित दृष्टिकोण

हर स्तम्भ पर बारी-बारी से बात करते हुए, महाधर्माध्यक्ष ने मजबूती और ठोस बातचीत से बने लोकतांत्रिक संस्कृति के महत्व पर जोर दिया। मानव अधिकार पर, उन्होंने "गर्भधारण के पहले पल से लेकर प्राकृतिक मौत तक" जीवन की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वाटिकन की प्रतिबद्धता को फिर से पक्का किया, और धार्मिक स्वतंत्रता को न सिर्फ एक व्यक्तिगत अधिकार के रूप में बल्कि शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के लिए एक बुनियाद के तौर पर जरूरी बताया।

महाधर्माध्यक्ष क्रूज सेरानो ने अपनी बात समाप्त करते हुए ओएएस के साथ अपने सक्रिय सहयोग जारी रखने के लिए वाटिकन की तैयारी को फिर से पक्का किया, और भरोसा जताया कि आम भलाई के लिए द्विपक्षीय बातचीत गोलार्ध के लोगों की उम्मीदों पर असरदार तरीके से जवाब दे सकती है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 फ़रवरी 2026, 16:19