संत पापा लियोः यूक्रेन यूनानी काथलिक-कलीसिया के अगुवे से भेंट
वाटिकन सिटी
संत पापा लियो ने गुरुवार सुबह वाटिकन में कीव-हेलिच के प्राधिधर्माध्य स्वियातोस्लाव शेवचुक से मुलाकात की।
अपनी इस मुलाकात के दौरान प्राधिधर्माध्यक्ष ने यूक्रेनी लोगों के संग उनके सामीप्य, एकजुटता और उनके द्वारा मिली सहायता के अलावे शांति स्थापना के निरंतर प्रयास हेतु हेतु कृतज्ञता के भाव प्रकट किये।
एकजुटता हेतु आभार
हाल के दिनों में, संत पापा लियो ने करूणा के कार्य हेतु संत पापा की प्रेरितिक अल्मोनर कार्यायल द्वारा, देश में कड़ाके की सर्दी झेल रहे युद्ध से परेशान लोगों के लिए 80 पावर जनरेटर का इंतज़ाम किया।
इस भेंट के दौरान, यूक्रेनी ग्रीक-काथलिक कलीसिया की मौजूदा ज़िंदगी और उसकी प्रेरिताई के ग्लोबल पहलू पर खास ध्यान दिया गया। प्राधिधर्माध्यक्ष शेवचुक ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यूक्रेनी ग्रीक-काथलिक कलीसिया कीव की ख्रीस्तीय परंपरा से जुड़ी एक विशेष कलीसिया है।
उन्होंने कहा, “हमारा कीवियन ख्रीस्तीयता यूक्रेन कलीसिया का अंग है,यद्यपि यह सिर्फ़ यूक्रेन के लोगों की कलीसिया नहीं है। यह सभी लोगों के मध्य सुसमाचार घोषित करने को तैयार है, क्योंकि यह पेत्रुस के उत्तराधिकारी के साथ पूरी तरह और स्पष्ट रुप में जुड़ी हुई है।”
प्राधिधर्माध्यक्ष ने संत पापा को यूक्रेनी सिविल सोसाइटी और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर यूक्रेनी ग्रीक-काथलिक कलीसिया के द्वारा शुरू की गई कई कोशिशों के बारे में भी बताया। उन्होंने संत पापा को कैदियों की एक सूची सौंपी, जो सीधे हिरासत में लिये गए लोगों और लापता लोगों के परिवारों से मिली थी।
उन्होंने वाटिकन द्वारा इंसानों की जान बचाने की लगातार कोशिशों के लिए शुक्रिया अदा किया – यह एक ऐसा काम है जो यूक्रेन में बड़े पैमाने पर युद्ध शुरू होने के बाद से ही योजनापूर्ण ढ़ंग से पूरा किया जा रहा है।
शांति का कबूतर “घायल लेकिन ज़िंदा”
अपने मिलन के अंत में, प्राधिर्माध्यक्ष ने संत पापा लियो को यूक्रेन की तीर्थ करने का न्योता दिया और उन्हें इतालवी शिल्पाकार और कार्डियोलॉजिस्ट लुचीयानो कैप्रियोत्ती की बनाई एक मूर्ति उपहार में दिये, जिसका शीर्षक था “युद्ध के समय शांति का कबूतर”।
इस शिल्पाकारिता में एक नाज़ुक कबूतर दिखाया गया है, जिस पर खार्किव में दागी गई रूसी मिसाइल के मेटल का एक टुकड़ा लगा है। घायल और दर्द में होने के बावजूद, यह पक्षी ज़िंदा है। प्राधिधर्माध्यक्ष ने संत पापा को तोहफ़ा देते हुए कहा, “यह ताकतवर यूक्रेन की एक निशानी है—घायल, फिर भी ज़िंदा।”
यूक्रेनी ग्रीक-काथलिक कलीसिया के धार्मिक नेता ने संत पापा से यूक्रेनवासियों के लिए प्रार्थना और आशीर्वाद की याचना की, वहीं संत पापा ने प्राधिधर्माध्यक्ष शेवचुक को यूक्रेन हेतु अपनी निरंतर प्रार्थना का आश्वास दिया।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here