खोज

2025.12.23 बम्बिनो जुसे अस्पताल 2025.12.23 बम्बिनो जुसे अस्पताल 

वाटिकन बाल अस्पताल दुनिया में 6वाँ सबसे अच्छा स्थान

यूएस मैगजीन न्यूजवीक की 2026 की, दुनिया के सबसे अच्छे अस्पतालों की रैंकिंग में, वाटिकन के बम्बिनो जेसु अस्पताल को यूरोप में प्रथम और दुनिया में छठे सबसे अच्छे अस्पताल में जगह मिली है।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 26 फरवरी 2026 (रेई) : यूएस मैगजीन न्यूजवीक की 2026 की दुनिया के सबसे अच्छे अस्पतालों की रैंकिंग के अनुसार, वाटिकन के बच्चों के अस्पताल, बम्बिनो जेसु को यूरोप का सबसे बड़ा बच्चों का अस्पताल और दुनिया में छठा सबसे अच्छा अस्पताल माना जा रहा है।

आंकड़ा जमा करनेवाली कंपनी, स्टाटिस्टा के साथ मिलकर बनाई गई यह रैंकिंग, बच्चों के हॉस्पिटल सहित 12 मेडिकल फील्ड में दुनियाभर के सबसे अच्छे हॉस्पिटल को हाईलाइट करती है। 2026 में 32 देशों के 2,500 अस्पतालों का अवलोकन किया गया।

यह रैंकिंग स्वास्थ्य देखभाल पेशे के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सर्वे से मिली जानकारी, देखभाल की गुणवत्ता और मरीज की सुरक्षा पर स्वतंत्र आंकड़ा और उनके आकलन और रिपोर्ट किए गए क्लिनिकल नतीजों से मिली जानकारी से तैयार की गई है।

अस्पताल समुदाय का रोजाना टीमवर्क

बम्बिनो जेसु अस्पताल के प्रेसिडेंट तित्सियानो ओनेस्ती ने संस्था द्वारा प्रकाशित एक प्रेस रिलीज में कहा, “यह पहचान पूरे अस्पताल समुदाय के रोजाना टीमवर्क से मिली है: डॉक्टर, नर्स, हेल्थकेयर प्रोफेशनल, टेक्निकल और प्रबंधन स्टाफ, रिसर्चर, वॉलंटियर और धर्मसंघी, जो मिलकर बच्चों और उनके परिवारों की देखभाल करते हैं।”

उन्होंने जोर देकर कहा, “यह इन महिलाओं और पुरुषों का शांत समर्पण है – वार्ड, लैब, ऑफिस, रिसेप्शन और सहयोग सेवा में – जो इलाज के मानवीय और संबंध के पहलुओं पर ध्यान देने के साथ-साथ बहुत खास देखभाल को मुमकिन बनाता है।”

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बम्बिनो जेसु इतालवी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में चलनेवाला अकेला बच्चों का अस्पताल है जिसे टॉप 30 में शामिल किया गया है।

इसमें यह भी बताया गया है कि यह पहचान पिछले कुछ सालों में हॉस्पिटल के विकास को दिखाती है, क्योंकि इसे ट्रेनिंग और क्लिनिकल एवं वैज्ञानिक शोध के लिए शैक्षणिक मेडिकल सेंटर के तौर पर JCI अक्रेडिटेशन जैसे जरूरी अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणपत्र मिले हैं।

इसके अलावा, प्रेस रिलीज में बताया गया है कि कैसे बम्बिनो जेसु अस्पताल आज यूरोप में दुर्लभ बीमारियाँ के लिए यूरोपियन संदर्भ नेटवर्क से जुड़ने के मामले में सबसे आगे है (24 में से 20 नेटवर्क से जुड़ा हुआ)।

यह हर साल लगभग 3 मिलियन आउटपेशेंट सर्विस, इमरजेंसी रूम में 100,000 विजिट और 33,000 से ज्यादा सर्जिकल प्रोसीजर रिकॉर्ड करता है।

अपने मिशन में लगे रहने के लिए हिम्मत

प्रेसिडेंट ओनेस्ती ने जोर देकर कहा, “न्यूजवीक द्वारा यूरोप के टॉप पीडियाट्रिक अस्पताल और दुनिया के छठे अस्पताल के तौर पर पहचाने जाने के लिए, हमारे अस्पताल में हर दिन काम करनेवाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूँ।”

उन्होंने आगे कहा कि यह पहचान उनके काम को जारी रखने और “बेहतर, न्यायसंगत और व्यक्ति पर ध्यान देनेवाली सेवा” को बढ़ाने के लिए एक हिम्मत है।

उन्होंने कहा, “हम राष्ट्रीय देखभाल प्रणाली और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ अपने अनुभव और जानकारी साक्षा करने की कोशिश करते रहेंगे, ताकि सभी बाल मरीजों को सबसे अच्छी देखभाल मिल सके।”

प्रेस वक्तव्य में यह भी कहा गया कि बम्बिनो जेसु हॉस्पिटल उन परिवारों का शुक्रिया अदा करता है जो अपने बच्चों को उनकी देखभाल में सौंपते हैं, वाटिकन का उनके समर्थन के लिए, इटली के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा और अलग-अलग संस्थाओं, संगठनों और मदद करनेवालों एवं पार्टनर का शुक्रिया अदा करता है, जो युवाओं और बच्चों की सेवा में इस संस्था की मदद करते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 फ़रवरी 2026, 16:56