वाटिकन रेडियो विश्व रेडियो दिवस पर 95 साल पूरा करने की खुशी मनायेगा
वाटिकन न्यूज
13 फरवरी 2026 को, विश्व रेडियो दिवस के मौके पर, वाटिकन रेडियो – वाटिकन न्यूज सात भाषाओं में सात रेडियो प्रोग्राम के साथ एक खास पहल को बढ़ावा दे रहा है, जो रेडियो के भविष्य, जन सेवा, शोध और मीडिया, समाज एवं कृत्रिम बुद्धिमता के बीच के रिश्ते को समर्पित विषयवस्तु वाले पॉडकास्ट बनाये जायेंगे।
यह पहल संत पापा के रेडियो के 95वें जन्मदिन: 12 फरवरी 2026 के एक दिन बाद की जा रही है। 1931 में पोप पायस 11वें के कहने पर रेडियो के जनक गुलेल्मो मार्कोनी ने इसे बनाया था। पोप का रेडियो दुनिया के सबसे पुराने रेडियो में से एक है, जिसे वाटिकन को दुनिया के हर हिस्से से जोड़ने और अलग-अलग लोगों, संस्कृतियों और भाषाओं से बात करने के लिए बनाया गया था।
कार्यक्रम के केंद्र में विश्व रेडियो दिवस 2026 के लिए चुनी गई विषयवस्तु : “कृत्रिम बुद्धिमत्ता एक साधन है, आवाज नहीं” को ली गई है।
यह एक ऐसा वाक्य है जो विश्व सामाजिक संचार दिवस 2026 के लिए संत पापा के संदेश के आलोक में चिंतन और बातचीत का एक शुरुआती बिन्दु बन गया है, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में मानवीय जिम्मेदारी, समझदारी और संचार में असली आवाज की अहमियत की याद दिलाता है।
सातो कार्यक्रमों में अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट, प्रसारण विशेषज्ञ, जानकार, शोधकर्ता और रेडियो एवं मीडिया विभाग के पेशेवर शामिल होंगे। उन्हें यह सोचने के लिए आमंत्रित किया जाएगा कि रेडियो, जो आवाज, रिश्तों और सामीप्य से बना एक गहरा मानवीय साधन है, अपनी पहचान खोए बिना कृत्रिम बुद्धिमत्ता के समय में कैसे रह सकता है।
सात कार्यक्रम में अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, स्पानी, इतालवी, पुर्तगाली और पोलिश आदि भाषा शामिल हैं।
ये प्रोग्राम यूरोप, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया के अनुभवों को बातचीत में लाएंगे, और दिखाएंगे कि कैसे रेडियो सामीप्य, शिक्षा, प्रचार, जन सेवा और शोध का एक ऐसा जरिया बना हुआ है जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता।
अपनी स्थापना के 95 साल बाद, मार्कोनी द्वारा बना पोप का रेडियो : आवाज की तरंगों के जरिए दुनिया को एक करना, तथा आज भी पॉडकास्ट और नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में, रेडियो दुनिया को याद दिलाना चाहता है कि: तकनीकी बेशक एक साधन हो सकती है, लेकिन आवाज हमेशा मानवीय ही रहती है।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here