"फ्राँसिस का अर्जेंटीना," बर्गोग्लियो के नक्शेकदम पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, मंगलवार 07 अप्रैल 2026 : अस्ती, वाटिकन सिटी और लम्पेदूसा। तीन अलग-अलग समुदाय एक ही धागे से जुड़े हुए हैं: संत पापा फ्राँसिस की यादें, उनकी जड़ें और सुसमाचार की नज़र से कलीसिया के भविष्य को देखने की उनकी लगातार सलाह। समय के साथ इस सफ़र को, सबूतों और पुरानी तस्वीरों के ज़रिए, टेलेपाचे ने वाटिकन न्यूज़ के साथ मिलकर बनाये गये डॉक्यूमेंट्री "अर्जेंटीना दी फ्राँचेस्को" (फ्राँसिस का अर्जेंटीना) को प्रस्तुत कर रही है।
बुधवार, 8 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे वाटिकन फिल्म लाइब्रेरी में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होगी, जबकि आधिकारिक तौर पर उसी दिन शाम 6:00 बजे अस्ती में साला पास्ट्रोन में दिखाया जाएगा। संत पापा फ्राँसिस परिवार के सदस्य और रिश्तेदार संत पापा के अपने शहर में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनकी चचेरी बहन कार्ला राबेज़ाना, जिन्होंने नवंबर 2022 में अस्ती के अपने दौरे के दौरान संत पापा फ्रांसिँस को पोर्टाकोमारो में अपने घर पर भोजन के ए आमंत्रित किया था, कहती हैं, "सुबह, मैं उठती हूँ और 'जोर्जो' के उस फ़ोन कॉल का इंतज़ार करती हूँ, लेकिन वह कभी नहीं आता।" उनकी दूसरी चचेरी बहन, नेला बर्गोग्लियो, जो इटली, कुनेओ प्रांत के पेवेरानो में रहती हैं, कहती हैं, "उनकी मुझसे मिलने की बहुत इच्छा थी।" "मुझे उनकी स्पष्टवादिता, उनका विश्वास, लोगों से बातचीत करने का उनका तरीका, और तो और, उनकी कहावतें भी याद आती हैं।"
संत पापा फ्राँसिस की याद में
"वे अस्ती के हम सभी लोगों से बहुत प्यार करते थे," ओर्सोला अपेंडिनो कहती हैं, जिन्होंने ब्यूनस आयर्स में फिल्माई गई डॉक्यूमेंट्री के लिए वैज्ञानिक परामर्श और संगठनात्मक समर्थन दिया था। वे आगे कहती हैं, "आखिरी बार मैं उनसे 12 दिसंबर, 2024 को संत पेत्रुस महागिरजाघऱ में ग्वाडालूपे की माता मरियम के पर्व दिवस के समारोह के अंत में मिली थी। उस मौके पर भी, वे मेरे पास आए और पीएमोंते लहजे में मेरा स्वागत किया, ज़ोर से और साफ़-साफ़ कहा: 'चेरेया!'" वे वहां मौजूद कुछ भक्तों द्वारा फिल्माया गया एक वीडियो दिखाते हुए बताती हैं।
दुनिया भर में कई लोगों के दिलो-दिमाग में कई पल बसे हुए हैं। यह भावना निश्चित रूप से लम्पेदूसा के निवासियों पर भी लागू होती है, जहाँ 10 अप्रैल को संत जेरलांदो पल्ली में डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। पल्ली पुरोहित डॉन कार्मेलो रिज़ो ने 2013 में बर्गोलियो की द्वीप पर तीर्थयात्रा की सालगिरह से पहले जुलाई में प्रीवोस्ट के आने की घोषणा को देखते हुए कहा, "द्वीप संत पापा फ्राँसिस को याद करता है और संत पापा लियो का इंतज़ार कर रहा है। हम संत पापा फ्राँसिस के बहुत आभारी हैं, जिसमें कलीसिया के मिशन को देखने और जीने का उनका तरीका भी शामिल है। और यह डॉक्यूमेंट्री न केवल एक ऐसे संत पापा को सामूहिक रूप से गले लगाने का मौका देती है जो हमारे करीब रहना जानते थे, बल्कि उनके उम्मीद और स्वागत के संदेश को फिर से जीने का मौका भी देती है।"
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here