खोज

विजेट वाटिकन न्यूज़ अँग्रेज़ी में विजेट वाटिकन न्यूज़ अँग्रेज़ी में  

सन्त पापा की पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा ऑनलाइन

वाटिकन मीडिया की पहल पर पहली बार, वाटिकन न्यूज़ विजेट विडियो के माध्यम से सन्त पापा लियो 14 वें की अफ्रीका यात्रा को फ़ॉलो किया जा सकता है।

वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 (रेई, वाटिकन रेडियो): वाटिकन मीडिया की पहल पर पहली बार, वाटिकन न्यूज़ विजेट विडियो के माध्यम से सन्त पापा लियो 14 वें की अफ्रीका यात्रा को फ़ॉलो किया जा सकता है। इसमें विभिन्न भाषाओं में सीधे प्रसारित विडियो शामिल रहेंगे।

विजेट

लाइव ब्रॉडकास्ट तथा सन्त पापा की प्रेरितिक यात्रा विषयक सभी ख़बरों को देखने के लिए विजेट को सभी वेबसाइटों पर निःशुल्क  लगाया जा सकता है।

विजेट वाटिकन न्यूज़ वीडियो सेवा विगत फरवरी में लॉन्च की गई थी जिसे सम्पूर्ण विश्व की हज़ारों वेबसाइटों ने पहले ही से डाउनलोड कर लिया है। अब, इस माध्यम की सहायता से 13 से 23 अप्रैल तक होनेवाली सन्त पापा लियो 14 वें की अफ्रीका यात्रा से जुड़ी किसी भी मल्टी-मीडिया सामग्री तक सीधी और आसान पहुंच हो सकेगी।

सुसमाचार प्रसार का माध्यम

सन्त पापा लियो 14 वें ने स्वयं विगत फरवरी माह में विजेट को लगाने हेतु प्रोत्साहन देते हुए विश्व के समस्त धर्माध्यक्षों को लिखा थाः "प्रिय भाई, वाटिकन न्यूज़ की पहल पर आरम्भ विजेट  सुसमाचार प्रचार का एक सुन्दर माध्यम है। यह रोम और आपके देश की कलीसिया के बीच सम्बन्ध स्थापित करने तथा उपहारों के आदान-प्रदान सुअवसर है। यह आपकी पल्ली और समुदायों के लिए लगातार मुख्य स्रोत से जानकारी पाने का एक तरीका है।"

निःशुल्क प्रतिस्थापन

आप https://www.vaticannews.va/widget/embed.html लिंक को डाउनलोड कर अपनी वेबसाइट पर निःशुल्क विजेट इंस्टॉल कर सकते हैं।

सन्त पापा लियो 14 वें 13 से 23 अप्रैल तक अफ्रीका के अल्जीरिया, कैमरून, अंगोला और इक्वेटोरियल गिनी की यात्रा पर जा रहे हैं, जिसके दौरान वे चार विभिन्न भाषाओं में शांति, पर्यावरण, आप्रवास, परिवार एवं युवाओं, उपनिवेशवाद आदि मुद्दों पर चर्चाएं करेंगे। सन्त पापा के लिये यह यात्रा सन्त अगस्टीन के पदचिन्हों पर अनुसरण करने का भी एक सुअवसर भी होगा।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 अप्रैल 2026, 11:40