खोज

वाटिकन राज्य सच्चिवालय के अधीन सेवारत वाटिकन की स्वास्थ्य देखभाल निधि  वाटिकन राज्य सच्चिवालय के अधीन सेवारत वाटिकन की स्वास्थ्य देखभाल निधि   (Vatican Media)

आंतोनियो दि इओरियो स्वास्थ्य देखभाल निधि के नए निर्देशक नियुक्त

आन्तोनियो दि इओरियो वाटिकन की स्वास्थ्य देखभाल निधि फास के नए निर्देशक नियुक्त कर दिये गये हैं।

वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 29 मई 2026 (रेई, वाटिकन रेडियो): आन्तोनियो दि इओरियो वाटिकन की स्वास्थ्य देखभाल निधि फास के नए निर्देशक नियुक्त कर दिये गये हैं। यह निधि वाटिकन की वह संस्था है जो रोमी परमधर्मपीठीय कार्यालयों में सेवारत धर्मसमाजियों एवं धर्मसंघियों तथा वाटिकन में नौकरीरत आम लोगों, एवं सेवानिवृत्त लोगों को हेल्थ केयर कवरेज की गारंटी देती है।

घोषणा

आन्तोनियो दि इओरियो वाटिकन राज्य सच्चिवालय के सामान्य मामलों के कार्यालय के अधिकारी होंगे तथा आगामी 15 जुलाई को अपना पद संभालेंगे। उक्त कार्यालय के उपाध्यक्ष मान्यवर पाओलो रुद्देली ने 28 मई को यह घोषणा की।  

व्यक्तित्व और कृतित्व

वाटिकन की स्वास्थ्य देखभाल निधि फास के नये निर्देशक आन्तोनियो दि इओरियो शादीशुदा और एक बेटे के पिता है जो फास में 02 जनवरी, 1988 से सेवारत हैं। सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें के पदत्याग और तदोपरान्त सन्त पापा फ्रांसिस के निधन के बाद, उन्होंने अपोस्टोलिक चैंबर के नोटरी के तौर पर दो कॉन्क्लेव यानि कार्डिनलमण्डल सभाओं में हिस्सा लिया, जो बाद में कैमरलेंगो यानि परमधर्मपीठीय प्रबन्धक के कार्यालय रूप में स्थापित हुआ।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 मई 2026, 11:25