खोज

2025.06.18 समग्र मानव विकास विभाग के सदस्य 2025.06.18 समग्र मानव विकास विभाग के सदस्य 

समग्र मानव विकास को बढ़ावा देनेवाले विभाग का 'गहन सप्ताह'

समग्र मानव विकास को बढ़ावा देनेवाले वाटिकन विभाग के कर्मचारी, सहयोगी, स्वयंसेवक और प्रशिक्षु, जिनमें विदेश में काम करनेवाले सदस्य भी शामिल हैं, रोम में एक हफ्ते के लिए एकत्रित हुए, ताकि वे आपस में अपनी बातें साझा कर सकें और नए सुझाव रख सकें। विभाग के अध्यक्ष कार्डिनल माइकल चरणी ने कहा कि इसका मकसद "पूरी दुनिया में पोप और धर्माध्यक्षों के मिशन का समर्थन करना है।"

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 12 मई 2026 (रेई) : 23 से 30 अप्रैल तक समग्र मानव विकास को बढ़ावा देनेवाले परमधर्मपीठीय विभाग के कर्मचारी, सहयोगी, स्वयंसेवक और प्रशिक्षु पहल साझा करने और सुझाव देने के लिए एक "गहन सप्ताह" में भाग लेने के लिए रोम स्थित विभाग के मुख्यालय, पालात्सो सन कलिस्तो में एक साथ जमा हुए।

इस दौरान उनके लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें तथाकथित “विदेश” के सहकर्मी भी शामिल थे, जो रोम के बाहर काम करते हैं। मुख्य कार्यक्रमों के साथ-साथ वाटिकन संग्राहालय का दर्शन, बोर्गो लौदातो सी’ का दौरा और संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में पोप लियो 14वें के देवदूत प्रार्थना में हिस्सा लेना भी शामिल था।

“गहन सप्ताह” की परम्परा 2023 में शुरू हुई है और तब से नियमित रूप से हर साल आयोजित की जाती है। वाटिकन न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में, समग्र मानव विकास को बढ़ावा देनेवाले विभाग के अध्यक्ष, कार्डिनल माइकल चरणी ने इस आयोजन के तीन मुख्य लक्ष्य बताए: अभी के समय में विभाग के मिशन को फिर से समझना; अच्छी तरह काम करने के लिए आंतरिक सम्पर्क को मजबूत करना; और मुख्यालय में काम करनेवालों तथा बाहर काम करनेवालों के बीच रिश्तों को मजबूत करना, जिससे विभाग की सेवा की गुणवत्ता बेहतर हो।

जिन मुद्दों पर बातें हुईं, उनके बारे में कार्डिनल प्रीफेक्ट ने कहा, विभाग ऊपर से प्राथमिकता तय नहीं करता, बल्कि स्थानीय कलीसिया की सुनता और उनकी स्थिति में समग्र मानव विकास में रुकावट डालनेवाली चीजों को दूर करने के उनके मिशन में अपना साथ देता है।

इसी दृष्टिकोण को दोहराते हुए, विभाग के सचिव, सिस्टर अलेसांद्रा स्मेरिली ने इस हफ्ते को रोज के काम से अवकाश लेने और “ऊर्जा वापस लाने” का समय बताया। उन्होंने मार्गदर्शक कंपास के रूप में जो खास शब्द सुझाये, वह था “ज्ञान।”

उपसचिव मोनसिन्योर जोसेफ बारलाश ने इस बात पर जोर दिया कि रोम से बाहर रहकर काम करना सिर्फ एक तार्किक मामला नहीं है, बल्कि दुनिया के हर कोने में मौजूद कलीसिया की एक छवि है।

'पोप और धर्माध्यक्षों की मदद करना'

वान थुआन हॉल में कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ, जिसमें अलग-अलग मूल, उम्र, भाषा और भूमिकाओं के लोग शामिल थे।

कार्डिनल चरणी ने विभाग के सभी क्षेत्रों : सुनने और बातचीत, शोध और विचार-विमर्श, सम्पर्क और पहुँच, सचिवालय और सेवाओं, तथा प्रबंधन और योजना के प्रति शुक्रिया अदा की।

प्रशिक्षण सत्र में चल रही संगत प्रक्रियाएँ शामिल थी, जिसे उपसचिव कार्डिनल फाबियो बाजो ने नेतृत्व किया। कार्डिनल ने कहा कि इसका मकसद कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है, बल्कि प्रक्रिया में साथ देना और पहल को समर्थन देना है। ये रास्ते ठोस प्रेरितिक नतीजों के लिए हैं और स्थानीय कलीसिया में पक्की छाप छोड़ने में काबिल हैं।

बाहर से भी प्रवक्ता बुलाये गये थे जिनमें फ्लोरेंस में यूरोपीय यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट के सेक्रेटरी जेनरल डॉ. पास्क्वाले फेरारा भी शामिल थे, जिन्होंने कई झगड़ों और आर्थिक फायदों की वजह से कमजोर हो रहे विश्व व्यवस्था के बारे में कई बातें बताईं।

कार्डिनल चरणी ने सिनॉड अध्ययन दल 2 के दस्तावेज, “गरीबों और धरती की पुकार सुनना” पर आधारित एक चिंतन दिया। जिसमें उन्होंने गरीबों को निष्क्रिय ग्राहक के बदले, सक्रिय सहायक, और नायक के रूप में देखने की अहमियत पर जोर दिया।

प्रोत्साहन

कार्यक्रम के अंत में, कार्डिनल चरणी ने हिस्सा लेनेवालों से दुनिया के अलग-अलग इलाकों में आ रही मुसीबतों का सामना करते हुए सावधान रहने और साथ देने की अपील की, साथ ही उदार सेवा के लिए विभाग के साथ सहयोग के नए तरीकों की उम्मीद जतायी।

उन्होंने कैमरून की प्रेरितिक यात्रा के दौरान मध्य अफ्रीका की काथलिक यूनिवर्सिटी में पोप लियो 14वें के भाषण का एक हिस्सा भी याद किया: “असल में, कोई भी समाज तब तक आगे नहीं बढ़ सकता जब तक वह सही विवेक पर आधारित न हो।”

पोप के बताए इस नजरिए से, कार्डिनल ने कहा, विभाग के दैनिक कार्यों को प्रेरितिक सेवा और एक चुनौती दोनों के रूप में देखा जाना चाहिए।

एक डिजिटल दुनिया में जहाँ सब कुछ कहा और सोचा जा सकता है, “सही विवेक” और “पवित्र बेचैनी” पूरे मानव विकास की एक साथ यात्रा के लिए एक मजबूत नींव की ओर इशारा करते हैं। दूसरे शब्दों में, लक्ष्य "प्रचुरता में जीवन" को बढ़ावा देना है, जैसा कि येसु ने वादा किया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 मई 2026, 14:39