खोज

2026.07.29 कास्तेल गंदोल्फो की वाटिका 2026.07.29 कास्तेल गंदोल्फो की वाटिका  (@Vatican Media)

पोप कास्टेल गंदोल्फो में सृष्टि की देखभाल के लिए ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे

कास्टेल गंदोल्फो के उद्यान में, पोप लियो सृष्टि के लिए प्रार्थना के विश्व दिवस के लिए ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे।

वाटिकन न्यूज

पोप लियो 1 सितंबर को लौदातो सी गाँव में सृष्टि की देखभाल के लिए ख्रीस्तयाग की अध्यक्षता करेंगे, यह घोषणा की गई है।

यह ख्रीस्तयाग, जो कास्तेल गंदोल्फो के उद्यान के अंदर लौदातो सी गार्डन में अर्पित किया जाएगा, इसकी घोषणा आज समग्र मानव विकास के लिए गठित विभाग और लौदातो सी सेंटर फॉर हायर एजुकेशन के एक संयुक्त बयान में की गई।

यह ख्रीस्तयाग सृष्टि की देखभाल के लिए हर साल मनाये जानेवाले प्रार्थना दिवस और सृष्टि के मौसम की शुरुआत का चिन्ह है – यह प्रार्थना और हमारे आमघर की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता की एक ख्रीस्तीय एकता यात्रा है। यह समय 4 अक्टूबर को संत फ्रांसिस असीसी के पर्व और उनके निधन की 800वीं सालगिरह पर खत्म होगा।

इस मौसम में, कलीसिया और दूसरे ख्रीस्तीय समुदायों को प्रार्थना, मनपरिवर्तन और ठोस देखभाल के कामों के ज़रिए दुनिया के लिए अपनी प्रतिबद्धता फिर से जगाने हेतु आमंत्रित किया जाता है।

1 सितंबर को, पोप "सृष्टि की देखभाल के लिए एक खास ख्रीस्तयाग" करेंगे, जिसे समग्र मानव विकास के लिए गठित विभाग, दिव्य उपासना और संस्कारों के व्यवस्थान विभाग, विश्वास के सिद्धांत के लिए गठित विभाग और ख्रीस्तीय एकता को बढ़ावा देनेवाले विभाग ने आयोजित किया है।

कार्डिनल चरनी: "हर उपहार एक ज़िम्मेदारी उत्पन्न करता है"

"बगीचे में बनी वेदी के चारों ओर यूखारिस्त मनाने से," समग्र मानव विकास को बढ़ावा देनेवाले विभाग के  प्रीफेक्ट कार्डिनल माइकल चरनी ने कहा, "हमें यह याद रखने में मदद मिलती है कि सारी दुनिया एक वरदान है, और हर उपहार एक जिम्मेदारी पैदा करता है।"

कार्डिनल ने आगे कहा, "विश्वास हमें सिखाता है कि हम अपने आमघर को मुख्य रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले स्रोत के रूप में नहीं, बल्कि एक उपहार के रूप में पहचानें जिसका आभार के साथ स्वागत किया जाना चाहिए और प्यार से देखभाल की जानी चाहिए।" "ख्रीस्तयाग में, ईश्वर के प्रति हमारा धन्यवाद एक समर्पण भी बन जाता है: दुनिया की देखभाल का मतलब है जीवन की देखभाल करना, लोगों की - खासकर सबसे कमज़ोर लोगों की - और आनेवाली पीढ़ियों की।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

25 अगस्त 2026, 17:33