खोज

बुर्किना फ़ासो के साहेल क्षेत्र में प्रदर्शन बुर्किना फ़ासो के साहेल क्षेत्र में प्रदर्शन  (AFP or licensors)

बुर्किना फासो: संकट गहराते ही 50 महिलाओं का अपहरण

बुर्किना फ़ासो के साहेल क्षेत्र में लगभग 50 महिलाओं का अपहरण कर लिया गया है। उग्रवादियों ने वहाँ लोगों के जीवन और रहने की स्थिति को असहनीय बना दिया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

बुर्किना फासो, बुधवार 18 जनवरी 2023 (वाटिकन न्यूज) : बुर्किना फासो के उत्तरी सहेल क्षेत्र में संदिग्ध विद्रोहियों द्वारा कम से कम 50 महिलाओं का अपहरण कर लिया गया है। कहा जाता है कि महिलाओं का अपहरण 12-13 जनवरी के बीच हुआ, जब वे गांव से कुछ किलोमीटर दूर जंगल के फलों की तलाश में गई हुई थीं।

साहेल के गवर्नर रोडोलफे सोरघो ने सोमवार को एक बयान में इस घटनाक्रम की घोषणा की। साहेल क्षेत्र के गवर्नर ने एक बयान में कहा कि 12 और 13 जनवरी, 2023 को लगभग पचास महिलाओं का अरिबिंदा (लिकी के गांव) से लगभग 15 किलोमीटर और बगल में स्थित एक अन्य इलाके अरिबिंडा के पश्चिम में, सौम प्रांत में आतंकवादी सशस्त्र समूहों द्वारा अपहरण कर लिया गया था।

उन्होंने कहा, "जब वे जंगली फलों की तलाश में निकली थी, तब इन माताओं और बेटियों को सशस्त्र पुरुषों द्वारा गलत तरीके से लिया गया। जैसे ही उनके लापता होने की सूचना मिली, इन सभी निर्दोष पीड़ितों को सही सलामत लौटाने के लिए खोज शुरु किया गया।"

लंबे समय से चल रहा उग्रवाद

बुर्किना फ़ासो उग्रवाद से जूझ रहे पश्चिम अफ्रीका के कई देशों में से एक है। उग्रवाद को प्रभावी ढंग से रोकने में क्रमिक सरकारों की विफलता के बीच, देश ने 2022 में दो सैन्य तख्तापलट का अनुभव किया, जिससे राजनीतिक अस्थिरता पैदा हुई।

इस्लामिक चरमपंथ से जुड़ी हिंसा में हजारों लोगों की मौत हुई है, जबकि साहेल में 2.7 मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं, जहां असुरक्षा ने कृषि को प्रभावित किया है और भूखमरी के स्तर को बढ़ा दिया है हाल के महीनों में देश के कई हिस्सों में विद्रोहियों का नियंत्रण है, जिससे भोजन की भारी किल्लत हो गई है और नागरिकों को आपूर्ति वितरित करना खतरनाक हो गया है।

साहेल क्षेत्र के गवर्नर ने पीड़ितों के परिवारों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की और कहा कि सार्वजनिक अधिकारी "विशेष रूप से इन कठिन समय में उनके पक्ष में रहेंगे और स्थिति के सुखद परिणाम के लिए खुद को प्रतिबद्ध करेंगे।"

18 January 2023, 16:16