खोज

सूडान में संधर्ष जारी सूडान में संधर्ष जारी   (AFP or licensors)

सूडान के युद्धरत पक्ष नागरिकों को नुकसान न पहुँचाने पर सहमत हुए

सूडान के दो युद्धरत गुटों ने हिंसा से नागरिकों की रक्षा और सहायता प्रदान करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन संघर्ष विराम पर सहमत नहीं हो सके।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

खार्तूम, शनिवार 13 मई 2023 (वाटिकन न्यूज) : जेद्दाह बंदरगाह में सूडान के दो युद्धरत गुटों के बीच पिछले पांच दिनों से चल रही वार्ता सऊदी और अमेरिका की भागीदारी में हो रही है। दो युद्धरत गुटों ने हिंसा से नागरिकों की रक्षा और सहायता प्रदान करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन संघर्ष विराम पर सहमत नहीं हो सके।

समझा जाता है कि संभावित दस दिवसीय युद्धविराम के बारे में अभी भी चर्चा चल रही है। हालाँकि, वार्ता के एक बयान में कहा गया है कि दोनों युद्धरत पक्ष युद्ध क्षेत्र छोड़ने वाले लोगों के लिए सुरक्षित मार्ग की अनुमति देंगे और वे बहुत आवश्यक मानवीय सहायता भी देंगे।

अन्य प्रतिज्ञाओं में एम्बुलेंस टीमों के काम का सम्मान करना और रेड क्रॉस को मृतकों को इकट्ठा करने की अनुमति देना शामिल था।

संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वे बहुत आवश्यक राहत आपूर्ति के सुरक्षित वितरण की आशा में थे। पिछले कुछ हफ्तों में, आने वाली सहायता सामग्रियों पर हमले और लूटपाट का माहौल था।

सूडान 15 अप्रैल से सूडानी सेना और आरएसएफ के बीच क्रूर सशस्त्र संघर्ष देख रहा है, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर संघर्ष शुरू करने का आरोप लगाया है।

इन संघर्षों में कम से कम 550 लोग मारे गए हैं और 5,000 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्रवासन के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन (आईओएम) का अनुमान है कि सूडान के क्षेत्र में 700,000 से अधिक लोग विस्थापित हैं और मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के नए आंकड़े बताते हैं कि सूडान से इथियोपिया पहुंचने वाले लोगों की संख्या 18,000 से अधिक हो गई है।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 May 2023, 17:23