खोज

ग्रीस के समुद्री तट पर नाव के जलमग्न होने के बाद ग्रीस के समुद्री तट पर नाव के जलमग्न होने के बाद  

ग्रीस में जहाज़ की तबाही पर शरणार्थी केन्द्र अस्ताली का वकतव्य

रोम में येसु धर्मसमाजी पुरोहितों द्वारा संचालित शरणार्थी केन्द्र अस्ताली ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित कर बुधवार को ग्रीस के समुद्री तट के समीप जलमग्न एक नाव पर गहन क्षोभ व्यक्त किया है जिसमें 700 प्रवासी सवार थे। इनमें से कईयों की मौत हो गई है।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

ग्रीस, गुरुवार, 15 जून 2023 (रेई, वाटिकन रेडियो): रोम में येसु धर्मसमाजी पुरोहितों द्वारा संचालित शरणार्थी केन्द्र अस्ताली ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित कर बुधवार को ग्रीस के समुद्री तट के समीप जलमग्न एक नाव पर गहन क्षोभ व्यक्त किया है जिसमें 700 प्रवासी सवार थे। इनमें से कईयों की मौत हो गई है।  

लीबिया से इटली जा रही मछली पकड़ने वाली एक नाव में 700 प्रवासी सवार थे, जिससे दर्जनों की मौत हो गई और अनेकानेक लापता हो गए। इस नाव को ग्रीस के तट पर कुछ दिनों पहले देखा और संपर्क किया गया था किन्तु इसके बावजूद न तो किसी को बचाया गया और न ही उनकी सुरक्षा का उपाय किया गया।  

शरणार्थी केन्द्र में संचार विभाग की निदेशिका दोनातेल्ला पारीसी ने कहा कि यह एक नरसंहार है जिसे यूरोप बचा सकता था।

साहस और राजनैतिक बुद्धिमत्ता की कमी

विज्ञप्ति में उन्होंने लिखाः आप्रवास और शरण पर नए यूरोपीय संघीय समझौते को अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन, दुर्भाग्यवश, सुरक्षा की खोखली बयानबाजी और पाखंडी प्रचार के समक्ष उस भयानक जहाज़ की तबाही के सामने उभर कर आई है जिसमें मनुष्यों ने मोक्ष की तलाश में अपना जीवन खो दिया।

उन्होंने लिखाः यूरोप की सीमाओं पर लोगों का मरना जारी है क्योंकि: - आप्रवासियों के लिए कोई सामान्य खोज और बचाव कार्रवाई नहीं है, लेकिन सीमाओं को बंद करने और आउटसोर्सिंग में संसाधनों का निवेश और पारगमनीय देशों के संग अनुदार और लोकतंत्र विरोधी समझौते जारी हैं।

निदेशिका पारीसी ने लिखाः यूरोप में सुरक्षा चाहने वालों के लिए कानूनी और सुरक्षित पहुंच मार्ग स्थापित करने के लिए यूरोपीय राज्यों में इच्छाशक्ति की कमी है, जबकि यही एकमात्र मार्ग है जिसके द्वारा मानव तस्करी से निपटा जा सकता है। उन्होंने इस बात पर खेद व्यक्त किया यूरोपीय संघ के 27 देशों में शरण मांगनेवालों की सुरक्षा एवं स्वागत के लिये साहस और राजनैतिक बुद्धिमत्ता की नितान्त कमी है।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 June 2023, 12:23