खोज

दुर्घटनाग्रस्त पुल, तस्वीरः 24.08.2023  दुर्घटनाग्रस्त पुल, तस्वीरः 24.08.2023   (AFP or licensors)

भारतीय रेल पुल ढहने से 22 मजदूरों की मौत

भारत के उत्तरी-पूर्वी राज्य मिज़ोरम की राजधानी आयज़ोल से लगभग 20 किलो मीटर की दूरी पर स्थित सायरँग में बुधवार को एक रेल पुल के ध्वस्त हो जाने से कम से कम 22 मज़दूरों की मौत हो गई है तथा चार लापता मज़दूरों की मरने की आशंका जताई जा रही है।

वाटिकन सिटी

मिज़ोरम, शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 (ऊका समाचार): भारत के उत्तरी-पूर्वी राज्य मिज़ोरम की राजधानी आयज़ोल से लगभग 20 किलो मीटर की दूरी पर स्थित सायरँग में बुधवार को एक रेल पुल के ध्वस्त हो जाने से कम से कम 22 मज़दूरों की मौत हो गई है तथा चार लापता मज़दूरों की मरने की आशंका जताई जा रही है।

मुख्य मंत्री का ट्वीट

मिज़ोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा द्वारा साझा किए गए वीडियो फुटेज में एक धातु का फ्रेम दिखाया गया है जो ऊंचे स्तंभों से नीचे एक जंगली घाटी में गिर गया है।   

एक ट्वीट सन्देश में मिज़ोरम के मुख्य मंत्री ज़ोरमथांगा ने लिखाः "मैं इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं, तथा बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में बाहर आएं लोगों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।"

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अनुसार, घटनास्थल पर चालीस मजदूर काम कर रहे थे। पुल पर काम करानेवाली एक एजेंसी के एक कर्मचारी ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए बताया कि मलबे से 22 शव बरामद किए गए हैं, तथा चार अब भी लापता हैं।  दुर्घटना की जाँचपड़ताल के लिये एक जाँच समिति को नियुक्त किया गया है।

प्रधान मंत्री की सहानुभूति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने कहा, "बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।" उनके कार्यालय ने कहा, ''प्रधान मंत्री मोदी दुर्घटना से ''दुखी'' हैं और उन्होंने ''उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।'' यह भी बताया गया कि सरकार मारे गए लोगों के परिजनों को लगभग 2,400 अमरीकी डॉलर के अनुपात में भुगतान करेगी।

इसके अतिरिक्त, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटना में मारे गए या घायल हुए लोगों के लिए अलग से मुआवजे की घोषणा की है।

भारत में जून-सितंबर के समय वर्षा ऋतु के मौसम में इमारतों और निर्माणों का गिरना आम बात है, बिना रुके घमासान बारिश के दिनों में पुरानी और जर्जर इमारतें ढह जाती हैं। इस माह के आरम्भ में मुम्बई में एक क्रेन के गिर जाने से कम से कम 20 मज़दूरों की मौत हो गई थी। विगत वर्ष गुजरात राज्य में एक पुल के ढह जाने से 137 लोगों के प्राण चले गये थे।

25 August 2023, 11:44