मोरक्को में भूकम्प से मरनेवालों की संख्या 2,400 से अधिक
वाटिकन न्यूज
मोरक्को, मंगलवार, 12 सितंबर 2023 (रेई) : मोरक्को में बचाव दल शुक्रवार के विनाशकारी भूकंप के मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
एटलस पर्वत की तराई पर बसे गाँव में 6.8 की तीव्रता से आया भूकम्प, आधी सदी से भी अधिक समय में मोरक्को का सबसे घातक प्राकृतिक आपदा है।
भूकम्प शुक्रवार को मध्यरात्रि से थोड़ा पहले हुआ, जिससे बचने के लिए पूरे क्षेत्र के लोग दौड़कर सड़कों और खुले स्थानों पर निकले। घर टुकड़े-टुकड़े हो गए, मलबे और धूल के बादल उड़ गए।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 2,476 लोग घायल हुए हैं।
अब, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रेसेंट सोसाइटीज (आईएफआरसी) के आपदा, जलवायु और संकट के निदेशक कैरोलिन होल्ट के अनुसार, जमीन पर स्थिति अभी भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
भूकम्प के झटके फिर लगने के डर से लोगों ने तीसरी रात भी अस्थायी तंबू में गुजारा।
कई लोग भोजन और पानी पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
मोरक्को की सरकार ने पुष्टि दी है कि इससे पहले, मोरक्को सरकार ने पुष्टि की थी कि उसने ब्रिटेन, स्पेन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात से सहायता स्वीकार कर ली है। तुर्की, इज़राइल और ट्यूनीशिया ने भी सहायता का वादा किया है।